संवाददाता, दुमकाराष्ट्रीय पंचायत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद् सभागार में अध्यक्ष पुलिस नाथ मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. श्री मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि 73वें संविधान संशोधन अधिनियम पारित कर 243 (जी) के तहत यह व्यवस्था की गयी थी कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं को अधिक अधिकार प्रदान करेगी पर अबतक पंचायत प्रतिनिधियों को उनका यह अधिकार पूर्ण रूप से नहीं मिला. 11वीं अनुसूची के नियम को मिला कर आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए योजनाओंं के क्रियान्वयन के लिए बेहतर प्रावधान किये गये हैं, लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि राज्य और जिलों में पूर्ण रूप से अधिकार नहीं मिला. जिप अध्यक्ष ने कहा कि तमाम कमियों, सीमाओं और सीमित संसाधनों के बावजूद हम ग्रामीण क्षेत्र के दबे-कुचले और गरीब तबके के विकास के प्रति प्रतिबद्घ रहे हैं और जनता इसका मूल्यांकन कर रही है. समारोह में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी रामा शंकर प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य कन्हाई देहरी, जूली यादव, राजेश मुर्मू आदि मौजूद थे.————–फोटो24-दुमका-जिला परिषद्
राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाददाता, दुमकाराष्ट्रीय पंचायत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद् सभागार में अध्यक्ष पुलिस नाथ मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. श्री मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि 73वें संविधान संशोधन अधिनियम पारित कर 243 (जी) के तहत यह व्यवस्था की गयी थी कि राज्य सरकार पंचायती राज संस्थाओं को अधिक अधिकार प्रदान करेगी […]
