प्रतिनिधि, रामगढ़प्रखंड में इन दिनों मनरेगा योजना दम तोड़ता नजर आ रहा है. प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत मशीन द्वारा रात के अंधेरे में कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है. शुक्रवार को मोहबना पंचायत तथा अपड़ापहाड़ी पंचायत के कूपी गांव से दर्जनों मजदूर मजदूरी करने बच्चों के साथ बंगाल चले गये. मजदूर शमी हेंब्रम, जेबा बेसरा, सहदेव हेंब्रम, देव हांसदा, ढेना सोरेन ने बताया कि इस गांव में मिट्टी मोरम के कार्य व मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क योजना आदि में दर्जनों मजदूरों को आधा अधूरा मजदूरी भुगतान किया गया है. मजदूरों ने बताया कि काम करने के दो महीने के बाद भी मजदूरी नहीं मिलने के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसलिए पलायन को छोड़ कर और कोई उपाय नहीं है, बंगाल में धान रोपनी का कार्य चल रहा है. ………………………………फोटो 24 रामगढ़ 2 बंगाल जाने के लिए बस का इंतजार करते मजदूर ……………………………….
मनरेगा योजना फ्लाप, मजदूर कर रहे पलायन
प्रतिनिधि, रामगढ़प्रखंड में इन दिनों मनरेगा योजना दम तोड़ता नजर आ रहा है. प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत मशीन द्वारा रात के अंधेरे में कार्य किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है. शुक्रवार को मोहबना पंचायत तथा अपड़ापहाड़ी पंचायत के कूपी गांव से दर्जनों मजदूर मजदूरी करने […]
