जिपसदस्य ने कर्मचारी व बिचौलिये पर की सख्त कार्रवाई की मांग

काठीकुंड. घासीपुर की आवेदिका से जाति प्रमाण पत्र बनाने में एक हजार रुपये लेने के मामले में जिप सदस्य मुन्नी हांसदा ने कड़ा रूख अपनाया है. श्री मति हांसदा ने बताया कि प्रभात खबर में न्यूज देखने व आवेदिका द्वारा उनसे मिलने के बाद इस मसले पर उन्होंने अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार से फोन पर बात […]

काठीकुंड. घासीपुर की आवेदिका से जाति प्रमाण पत्र बनाने में एक हजार रुपये लेने के मामले में जिप सदस्य मुन्नी हांसदा ने कड़ा रूख अपनाया है. श्री मति हांसदा ने बताया कि प्रभात खबर में न्यूज देखने व आवेदिका द्वारा उनसे मिलने के बाद इस मसले पर उन्होंने अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार से फोन पर बात की. उन्होंने बताया कि सीओ से इस मसले पर बिचौलिये पर कार्रवाई करने व अंचल कार्यालय में कार्यरत उस कर्मी को यहां से हटाने की मांग की है. वहीं कहा कि अंचलाधिकारी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है. श्री मति हांसदा के अनुसार ऐसे कई लाभुक जो प्रमाण-पत्र, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के एवज में ठगी के शिकार हुए हैं, उनके संपर्क में है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में और अंचल कार्यालय में प्रमाण-पत्र व पेंशन के एवज में पैसा लेने पर रोक नहीं लगी तो वे अंचल मुख्यालय में धरना देने के साथ ही सड़क पर आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >