सामूहिक उपनयन संस्कार 28 मई को

दुमका. अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता मंच की बैठक गुरुवार को कचहरी परिसर में परमेश्वर झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन को मजबूती व विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि बाबा बासुकिनाथ धाम मंदिर प्रांगण में 28 मई को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सामूहिक उपनयन […]

दुमका. अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता मंच की बैठक गुरुवार को कचहरी परिसर में परमेश्वर झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन को मजबूती व विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही यह निर्णय लिया गया कि बाबा बासुकिनाथ धाम मंदिर प्रांगण में 28 मई को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सामूहिक उपनयन संंस्कार आयोजित की जायेगी. श्री झा ने बताया कि इसमें 51 बटुकों का उपनयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम की सफलता के लिए एक कमेटी गठित की गई. जिसमें सिंहेश्वर झा, शिवाकांत झा, बाबू प्रसाद झा, विक्रम कुमार झा, मंटू कुमार मिश्र, विश्वंभर ठाकुर, मोहन चौबे, अरविंद झा आदि को सदस्य चुना गया. श्री झा ने बताया कि उपनयन संस्कार कराने वाले प्रति बटुकों से 501 रुपये निबंंधन शुल्क ली जायेगी और सभी इसके लिए प्रयुक्त सभी सामग्री मंच की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा. बैठक में योगेंद्र मिश्र, कामोद नारायण झा, विभूति भूषण झा, मंटू चंद्र तिवारी, विक्रम कुमार झा, शिशु कुमार मिश्र, विजय कुमार ठाकुर, केबी झा, बाबू प्रसाद झा, सुधीर कुमार झा, राजेश्वर तिवारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >