बंगाल के नेटवर्क से चल रहा कामउपभोक्ताओं पर पड़ रहा अतिरिक्त भाररानीश्वर. रानीश्वर में सात महीने से बीएसएनएल टेलीफोन सेवा पूरी तरह ठप है़ दो अक्तूबर को बीएसएनएल का केबुल कट जाने के बाद से बीएसएनएल सेवा प्रभावित है़ पत्ताबाड़ी से महेशखाला तक पथ चौड़ीकरण का कार्य तथा पुल निर्माण कार्य चल रहा है़ जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदने के क्रम में केबुल कट जाने के बाद से कनेक्शन फैल है़ सेवा ठप हो जाने से लैंड लाइन, मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवा भी प्रभावित हो गयी है. केबुल कट जाने से सदर प्रखंड के रानीबहाल, रानीश्वर प्रखंड के रानीश्वर व आसनबनी तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के मोहुलपहाड़ी दूरभाष केंद्र के अधीन बीएसएनएल उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं़ मोबाइल उपभोक्ताओं को पश्चिम बंगाल के नेटवर्क से काम चलाना पड़ रहा है़ जिससे उन्हें आर्थिक बोझ उठाना पड़ा रहा है़ ब्रॉडबैंड सेवा ठप रहने से सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर कार्य बाधित हो रहा है़ सात महीने से क्षेत्र के मोबाइल टावर शोभा की वस्तु बनी हुई है. संबंध में रानीश्वर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ब्रॉडबैंड ठप रहने से इंदिरा आवास व मनरेगा को भुगतान करने में काफी परेशानी झेलना पड़ रही है़ साथ ही प्रखंडस्तर के इंटरनेट से संबंधित सभी कार्य बाधित हो रहा है़——————–फोटो 23 डीएमके/रानीष्वर1़रानीष्वर का दूरभाश केंद्र2़बीडीओ कौषल कुमार
रानीश्वर में सात महीने से बीएसएनएल सेवा ठप
बंगाल के नेटवर्क से चल रहा कामउपभोक्ताओं पर पड़ रहा अतिरिक्त भाररानीश्वर. रानीश्वर में सात महीने से बीएसएनएल टेलीफोन सेवा पूरी तरह ठप है़ दो अक्तूबर को बीएसएनएल का केबुल कट जाने के बाद से बीएसएनएल सेवा प्रभावित है़ पत्ताबाड़ी से महेशखाला तक पथ चौड़ीकरण का कार्य तथा पुल निर्माण कार्य चल रहा है़ जेसीबी […]
