कैम्प्स-// वीसी पहुंचे मिल्लत कॉलेज परसा, मिला बंद

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने बुधवार को गोड्डा कॉलेज गोड्डा में बीएड भवन के निर्माण कार्य और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां के समस्याओं की जानकारी हासिल की. बाद में वे वहां से मिल्लत कॉलेज परसा के निरीक्षण के लिए रवाना हो गये. मिल्लत कॉलेज पहुंचने […]

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने बुधवार को गोड्डा कॉलेज गोड्डा में बीएड भवन के निर्माण कार्य और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां के समस्याओं की जानकारी हासिल की. बाद में वे वहां से मिल्लत कॉलेज परसा के निरीक्षण के लिए रवाना हो गये. मिल्लत कॉलेज पहुंचने पर वीसी को महाविद्यालय बंद मिला. वे तकरीबन साढे़ तीन बजे पहुंचे थे. कायदे से उस वक्त तक महाविद्यालय का कार्यालय खुला होना चाहिए था. पर वहां न तो शिक्षक थे और न ही कर्मचारी. वीसी ने ताला बंद देख वहीं से प्राचार्य को फोन लगाने की कोशिश की. बहरहाल इस मामले में वीसी ने प्राचार्य को संबंधित मामले में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है. वीसी ने जब आसपास में लोगों से मुलाकात की, तो लोगों ने बताया कि डेढ़ दशक से महाविद्यालय में पठन-पाठन चौपट है. शिक्षक के नदारद रहने की भी शिकायत ग्रामीणों ने की.——————-,फोटोकैम्पस-परसा कॉलेज——————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >