बस की छत से गिरकर युवक की मौत

दलाही . बस की छत से गिरने से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना हेडालजोड़ी गांव के पास मंगलवार रात को हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हल्दीडीह से पोखरिया की ओर जाने वाली एक बस की छत पर सवार होकर टोंगरा थाना क्षेत्र […]

दलाही . बस की छत से गिरने से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है़ यह घटना हेडालजोड़ी गांव के पास मंगलवार रात को हुई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हल्दीडीह से पोखरिया की ओर जाने वाली एक बस की छत पर सवार होकर टोंगरा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव निवासी 22 वर्षीय सुखेन सिंह जा रहा था़ हेड़ालजोड़ी गांव के पास वह अचानक गिर गया़ रात भर गांव में ही प्राथमिक उपचार किया गया़ बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >