क्राइम// मसलिया में नहीं रूक रहा ट्रांसफर्मर चोरी का सिलसिला

प्रतिनिधि,दलाहीमसलिया थाना क्षेत्र के भंगाहीड़ गांव के खैरबना व घागा टोला का दस केवी का ट्रासफॉर्मर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है़ राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना के तहत दस केवी का उक्त टोलों में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था़ ग्रामीणों ने चोरी की सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता को […]

प्रतिनिधि,दलाहीमसलिया थाना क्षेत्र के भंगाहीड़ गांव के खैरबना व घागा टोला का दस केवी का ट्रासफॉर्मर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है़ राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना के तहत दस केवी का उक्त टोलों में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था़ ग्रामीणों ने चोरी की सूचना बिजली विभाग के कनीय अभियंता को दी है़ चोरी के बाद से गांव में अंधेरा छा गया है़ लालटेन के सहारे रात गुजार रहे है़ं ग्रामीण राजेश बेसरा, रघुनाथ हांसदा, नरेश बेसरा, छुटो बेसरा, वकील मरांडी, श्रीजल हेंब्रम, नवल किशोर हांसदा, वेटका हांसदा, दिलीप हांसदा, रूसीलाल हेंब्रम, नुनुलाल हांसदा ने जानकारी दी़———————सीओ ने विदेशी शराब दुकान का किया औचक निरीक्षणप्रतिनिधि, दलाही उपायुक्त के निर्देश पर मसलिया अंचलाधिकारी संजय कुमार बाखला ने मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका रोड दलाही में अवस्थित विदेशी शराब दुकान में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया़ दुकान में निरीक्षण के समय विक्रेता के रूप मे गोपाल महतो भी मौजूद था. ़इस संबंध में श्री बाखला ने बताया कि यह शराब दुकान कुसुमघाटा पंचायत के केंद्रघाटा रोड दलाही के नाम से अनुज्ञप्ति प्राप्त है़ गलत तरीके से दुकान दुमका रोड में दलाही में संचालित हो रहा है़ उन्होंने हिदायत देते हुए यथाशीघ्र दुकान का स्थानांतरण करने का आदेश दिया. ————————फोटो/दुकान का निरिक्षण ढउंपसजवरूफोटो/निरि:7इाणझ करते सीओ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >