दुमका कोर्ट : व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को मोहर्रिर प्रदीप गोराई ने अपनी पत्नी व पुत्र से उलझ गया और चाकू से मार कर घायल कर दिया. रसिकपुर निवासी मोहर्रिर की पत्नी चिंता देवी ने प्रदीप गोराई के विरुद्ध भादवि की दफा 341, 323, 324, 326, 498 ए एवं 494 के तहत प्राथमिक दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसका पति दुमका कोर्ट में मोहर्रिर का काम करता है और उससे उसकी शादी 22 वर्ष पहले हुई है. प्रदीप ने दूसरी शादी कर ली है और अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता है, अभी कुछ दिनों से उसने उसे खर्च भी देना बंद कर दिया है. सोमवार को वह पति के खिलाफ कोर्ट में केस करने गयी थी. अपने पत्नी और लड़का सिमांतो गोराई को कोर्ट में देखकर भड़क गया और बेटा से झगड़ा करने लगा.
चाकू से लड़के पर वार कर दिया जो उसके बायें आंख के पास लगा. चिंता देवी जब झगड़ा छुड़ने लगी तो बाये हाथ पर चाकू मारकर धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. जिससे उसके सिर में चोट लगी और घायल हो गयी. घटना के बाद नगर थाना में जाकर प्राथमिकी दर्ज करायी.
