ओके :::: नो इंट्री की समय सीमा में हो परिवर्तन

दुमका . भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायी मोरचा के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने उपायुक्त से नो इंट्री की समय सीमा में परिवर्तन करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त को दिये आवेदन में बताया है कि लगातार 12 घंटे तक नो इंट्री के लगे रहने से व्यवसायियों को काफी परेशानी होती है. इससे बाहर से […]

दुमका . भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायी मोरचा के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने उपायुक्त से नो इंट्री की समय सीमा में परिवर्तन करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त को दिये आवेदन में बताया है कि लगातार 12 घंटे तक नो इंट्री के लगे रहने से व्यवसायियों को काफी परेशानी होती है. इससे बाहर से आने वाले वाहनों का समय पर प्रवेश नहीं हो पाने से वाहन का किराया दुगुना लग रहा है. यही वजह है कि वस्तुओं की कीमत में भी वृद्धि हो रही है. उन्होंने उपरोक्त समस्याओं के मद्देनजर उपायुक्त से दोपहर में 2 घंटों के लिए नो इंट्री पर रोक लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >