प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से रांची स्थित उनके आवास पर मिला. संघ द्वारा मंत्री श्री चंद्रवंशी को सौंपे ज्ञापन में एएनएम व जीएनएम की सेवा स्थायी करने, सेवा रिक्त पदों के विरुद्ध समायोजित कर नियमित करने, बिहार की तर्ज पर वेतनमान 15 हजार करने की मांग की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समझौते के तहत प्रतिवर्ष मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जानी है, लेकिन वर्ष 2014- 15 के विभागीय पत्र में पांच प्रतिशत वृद्धि की बात कही गयी है. राज्य में हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन इन रिक्त पदों पर समायोजित नहीं किया जा रहा है, जबकि सभी कर्मी प्रशिक्षित हैं तथा उनके पास अनुभव भी है. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष विनीता कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सचिव रूपम कुमारी, देवघर की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, संरक्षक राकेश कुमार महतो आदि शामिल थे. ………………………………….फोटो 20 दुमका-एनआरएचएमस्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते एनआरएचएम कर्मी. ……………………….
एनआरएचएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांगों का ज्ञापन
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से रांची स्थित उनके आवास पर मिला. संघ द्वारा मंत्री श्री चंद्रवंशी को सौंपे ज्ञापन में एएनएम व जीएनएम की सेवा स्थायी करने, सेवा रिक्त पदों के विरुद्ध समायोजित कर नियमित करने, बिहार की तर्ज […]
