शिक्षक बनने के लिए जरूरी है छात्र को समझना

दुमका. बीएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र समारोह का आयोजन सोमवार को नेशनल उच्च विद्यालय सभागार में प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. इस विद्यालय में 40 दिनों तक बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पाठ्य योजना संपन्न कराया जायेगा. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक बनने […]

दुमका. बीएड प्रशिक्षुओं के लिए परिचय सत्र समारोह का आयोजन सोमवार को नेशनल उच्च विद्यालय सभागार में प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. इस विद्यालय में 40 दिनों तक बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पाठ्य योजना संपन्न कराया जायेगा. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री गुप्ता ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक बनने के लिए छात्रों को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि छात्र और समाज के बीच अपना त्याग व ज्ञान समर्पण भाव से प्रस्तुत करना करना होगा. वहीं समारोह में मौजूद अनंत लाल खिरहर ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय का सम्यक ज्ञान एवं देश और समाज का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए. समारोह में आंगतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जय प्रकाश झा जयंत ने किया. मौके पर नफीसा बेगम, डॉ रुचि स्मिता, व्याख्याता सुनील मरांडी सहित 28 बीएड प्रशिक्षु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >