छात्रों को दी गई कानून की जानकारी

दुमका . झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन अनुसूचित जनजाति बालिका उच्च विद्यालय कड़हरबील विद्यालय में किया गया. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्राधिकार के सचिव राधा कृष्ण, एनजीओ प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, लता मुर्मू, वरीय अधिवक्ता किरण तिवारी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को कानून […]

दुमका . झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन अनुसूचित जनजाति बालिका उच्च विद्यालय कड़हरबील विद्यालय में किया गया. शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित प्राधिकार के सचिव राधा कृष्ण, एनजीओ प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, लता मुर्मू, वरीय अधिवक्ता किरण तिवारी ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को कानून की जानकारी दी. छात्रों को बाल विवाह, महिलाओं के अधिकार, समानता का अधिकार, हरिजन व आदिवासी से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई. शिविर में प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिस प्रभा बास्की, विभा शुक्ला, शंभुनाथ मिश्र, ऐलिजाबेथ टुडू, रोजमेरी मुर्मू, अजय कुमार मंडल, पीएलवी राजेश कुमार, हीरालाल मंडल, परिजात मुर्मू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >