संवाददाता, दुमकादुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत के ठाढ़ी गांव में अनिता देवी (35) ने पारिवारिक कलह के कारण कीटनाशक पी लिया. जानकारी के अनुसार अनिता देवी का अपने पति उपेंद्र वैद्य से किसी बात पर कहा-सुनी हो गयी थी. इससे वह इतनी आहत हुई कि उसने कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जब घरवालों को इसका पता चला तो आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती करवाया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया पर जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अनिता अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गयी. रामगढ़ थाना पुलिस ने फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है.———————-खाना बनाने के दौरान महिला झूलसी दुमका . रामगढ़ थाना क्षेत्र के ही धोबा पंचायत के लोहारडीह गांव की उषा देवी शनिवार को खाना बनाने के क्रम में आग से बुरी तरह झुलस गयी. परिजनों ने आनन-फानन में पहले तो उसे उप स्वास्थ्य केंद्र में भरती करवाया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. महिला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पीडि़ता के मुताबिक खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उसके साड़ी के पल्लू में आग लग गयी और उससे वह झुलस गयी. उषा देवी का दुमका सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है.
ओके..... पेज-3// क्राइम// पारिवारिक कलह में विवाहिता ने पी लिया कीटनाशक
संवाददाता, दुमकादुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत के ठाढ़ी गांव में अनिता देवी (35) ने पारिवारिक कलह के कारण कीटनाशक पी लिया. जानकारी के अनुसार अनिता देवी का अपने पति उपेंद्र वैद्य से किसी बात पर कहा-सुनी हो गयी थी. इससे वह इतनी आहत हुई कि उसने कीटनाशक पी लिया. कीटनाशक पीने के […]
