रानीश्वर: नि:शक्तों को प्रत्येक महीना पेंशन की राशि नहीं मिल रही है़ जिससे नि:शक्तों को परेशानी झेलना पड़ रहा है़ पेंशन की राशि कब प्राप्त होगी, इसके लिए नि:शक्तों को बैंक और कार्यालय का चक्कर काटना पड़ा रहा है़ नि:शक्तों के नाम पर पेंशन स्वीकृत होने के बाद उनके बचत खाते में प्रत्येक महीने स्वीकृत राशि भेजे जाने का प्रावधान है़.
यहां बैंक, लैंपस व डाकघरों में नि:शक्त अपने सुविधानुसार बचत खाता खोला है़ नि:शक्तों को प्रत्येक महीना चार सौ रुपये की दर से पेंशन दिये जाने का प्रावधान है़ रानीश्वर प्रखंड के अधिकांश नि:शक्तों का पेंशन भुगतान नवंबर 2014 से से लंबित है़ प्रखंड मुख्यालय से काफी दूरी पर रहनेवाले लोगों को बैंक या प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर इसकी जानकारी करने में परेशानी झेलना पड़ता है़ –
