/'/रक्राईम// दो बाइक टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

रामगढ़. गोड्डा-दुमका सड़क मार्ग के कड़बिंधा-ढोलपाथर के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को ईलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने के क्रम में […]

रामगढ़. गोड्डा-दुमका सड़क मार्ग के कड़बिंधा-ढोलपाथर के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों बाइक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर मौके पर रामगढ़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को ईलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल पहुंचने के क्रम में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घायल दूसरा व्यक्ति राजेश कुमार मंडल रामगढ़ थाना क्षेत्र के जियापानी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों हीरो होण्डा जेएच 04बी 1948 एवं जेएच 15 ए 6291 को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >