रामगढ़. प्रखंड में बीएलओ द्वारा 17 पंचायतों में हो रहे राशनकार्ड सर्वे में लगभग 500 लाभुकों के नाम सूची से गायब हैं. प्रखंड के बंदरजोड़ा, सिमरा, कांजो, रामगढ़, छोटी बड़ी रणबहियार, महुबन्ना, कड़बिंधा, ठाड़ीहाट आदि पंचायतों के लागों का नाम गायब है, जिसकी वजह से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. मामले में बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि 2011-12 की जनगणना के दौरान प्रखंड के अधिकतर लोग बंगाल मजदूरी करने को लेकर पलायन कर गये थे, जिसके कारण यह स्थिति सामने आई. उन्होंने सभी बीएलओ को छूटे हुए लोगों के नाम को सूची बनाकर प्रखंड में सौंपने का आदेश दिया और बताया कि इस समस्या से उपायुक्त को भी अवगत कराया जायेगा.
राशनकार्ड सूची से 500 लाभुकों के नाम गायब
रामगढ़. प्रखंड में बीएलओ द्वारा 17 पंचायतों में हो रहे राशनकार्ड सर्वे में लगभग 500 लाभुकों के नाम सूची से गायब हैं. प्रखंड के बंदरजोड़ा, सिमरा, कांजो, रामगढ़, छोटी बड़ी रणबहियार, महुबन्ना, कड़बिंधा, ठाड़ीहाट आदि पंचायतों के लागों का नाम गायब है, जिसकी वजह से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. मामले में बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने […]
