वनाधिकार अधिनियम के तहत हुई प्रखंडस्तरीय बैठक

जामा . प्रखंड विकास भवन में बीडीओ विवेक कुमार सुमन व सीओ शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत रैयतों को पट्टा व वनभूमि पर दावा आदि पर ग्रामसभा आयोजन कर आवेदन की मांग की गई थी. जिसमें काफी संख्या में आवेदन अनमुंडलस्तरीय समिति द्वारा रद्द हो गया है, उन सब […]

जामा . प्रखंड विकास भवन में बीडीओ विवेक कुमार सुमन व सीओ शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत रैयतों को पट्टा व वनभूमि पर दावा आदि पर ग्रामसभा आयोजन कर आवेदन की मांग की गई थी. जिसमें काफी संख्या में आवेदन अनमुंडलस्तरीय समिति द्वारा रद्द हो गया है, उन सब आवेदनों पर पुन: विचार ग्रामसभा व वनाधिकार समिति करेगी. बैठक में 74 आवेदन जो प्रखंडस्तर पर लंबित है एवं काफी संख्या में आवेदन ग्राम वनाधिकार समिति के पास है संशोधित नियमावली 2012 के निर्देश के आलोक में निर्णय लिया जायेगा. इसके लिए ग्रामवार ग्रामसभा की तिथि का निर्धारण बैठक में दर्ज की जायेगी. बैठक में बीपीआरओ अनिल कुमार खवाड़े, सीआई तनवीर, सभी पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव, हल्का कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >