क्राईम// मृतक की हुई शिनाख्त, हादसे में हुई थी मौत

जामा. पिछले दिनों दुमका-भागलपुर पथ पर सड़क दुर्घटना में मारे गये अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त जरमुंडी थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के दशरथ मंडल (45) के रूप में हुई है. जिसके बाद अखबार में व्यक्ति की मौत की खबर छपने के बाद दशरथ के परिजनों ने खोजबीन करते हुए इसकी शिनाख्त की है. तीन दिनों […]

जामा. पिछले दिनों दुमका-भागलपुर पथ पर सड़क दुर्घटना में मारे गये अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त जरमुंडी थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के दशरथ मंडल (45) के रूप में हुई है. जिसके बाद अखबार में व्यक्ति की मौत की खबर छपने के बाद दशरथ के परिजनों ने खोजबीन करते हुए इसकी शिनाख्त की है. तीन दिनों पहले दशरथ मंडल मजदूरी कर लकड़ापहाड़ी से घर लौट रहा था. इसी दौरान दुमका भागलपुर पथ पर भुरभुरी पुल के पास अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद जामा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और लाश को शव गृह में रख दिया गया था, जहां से परिजनों ने जामा थाना में संपर्क कर सदर अस्पताल से लाश प्राप्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >