संवाददाता, दुमकाकन्या बचाओ जागरुकता अभियान के तहत +2 कन्या उच्च विद्यालय दुमका में टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके मेहरा, प्राचार्य मधुलिका दत्त, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश आनंद आदि ने संबोधित किया. डॉ मेहरा ने लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा समाज में कन्या भ्रुण हत्या पर रोक लगाने के महत्व, समाज में महिलाओं के उच्च स्थान आदि के बारे में बताया. टॉक शो में अपने बहुमूल्य विचारों से तीन छात्राओं ने पुरस्कार जीता. प्रथम स्नेहली हेंब्रम, द्वितीय आशा रानी हांसदा एवं तृतीय प्रीति रानी रहीं. मौके पर शिक्षक सुषमा हांसदा, डॉ विनोद कुमार, अनिल कुमार महतो, गोपेश कुमार शर्मा, महेश कुमार, नीतु भारती, गणेश पासवान व साधु मंडल आदि मौजूद थे.——————–फोटो16-दुमका-कन्या बचाओ 1/2———————-
कन्या बचाओ अभियान के तहत टॉक शो आयोजित
संवाददाता, दुमकाकन्या बचाओ जागरुकता अभियान के तहत +2 कन्या उच्च विद्यालय दुमका में टॉक शो का आयोजन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके मेहरा, प्राचार्य मधुलिका दत्त, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश आनंद आदि ने संबोधित किया. डॉ मेहरा ने लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा समाज […]
