शिवधन मुर्मू का पार्टी से कोई संबंध नहीं: लोजपा

दुमका. लोक जनशक्ति पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे शिवधन मुर्मू के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज होने पर जिला महासचिव सह प्रवक्ता हेमंत श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्री मुर्मू अब लोजपा में नहीं है. उन्होंने सिर्फ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. चुनाव समाप्ति के […]

दुमका. लोक जनशक्ति पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे शिवधन मुर्मू के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज होने पर जिला महासचिव सह प्रवक्ता हेमंत श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्री मुर्मू अब लोजपा में नहीं है. उन्होंने सिर्फ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. चुनाव समाप्ति के पश्चात उनकी पार्टी में कोई सक्रियता नहीं थी. जिला अध्यक्ष गिरधारी झा ने बताया कि पार्टी साफ-सुथरी व कार्यकर्ता अनुशासन में रहने वाले हैं. शिवधन मुर्मू के निजी मामलों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >