ओके :: सहायिका का हुआ चयन

नोनीहाट. पेटसार पंचायत के सूखजोरा आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका पद पर जुली देवी का चयन आम सभा में किया गया. जरमुंडी सीडीपीओ नायाब जेबा की अध्यक्षता में हुई सभा में पर्यवेक्षिका सलोनी हांसदा और शशि रजनी कुजुर, मुखिया सुनिता देवी विद्यालय प्रधान अध्यापक उपेंद्र यादव उपस्थित थे.——————जलापूर्ति व्यवस्था बदहालनोनीहाट . नोनीहाट में जलापूर्ति के दो […]

नोनीहाट. पेटसार पंचायत के सूखजोरा आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका पद पर जुली देवी का चयन आम सभा में किया गया. जरमुंडी सीडीपीओ नायाब जेबा की अध्यक्षता में हुई सभा में पर्यवेक्षिका सलोनी हांसदा और शशि रजनी कुजुर, मुखिया सुनिता देवी विद्यालय प्रधान अध्यापक उपेंद्र यादव उपस्थित थे.——————जलापूर्ति व्यवस्था बदहालनोनीहाट . नोनीहाट में जलापूर्ति के दो यूनिट यहां के लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है. खासकर नया बाजार और पुराना बाजार मुहल्ले में पेयजल की किल्लत है. वहीं इस समस्या समाधान के प्रति ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भी उदासीनता है. मोटर क्षमता कम होने व मोटर चला कर पाइप से जल खींच लेने को कारण बताया जा रहा है. —मसानजोर व रांगाटाड़ में हुई आमसभा दलाही . मसलिया प्रखंड के मसानजोर व रांगाटाड़ में आमसभा कर सेविका व सहायिका का चयन किया गया़ मसानजोर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में ग्राम प्रधान पंचानंद सोरेन की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित हुई. वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रांगाटाड़ में सहायिका पद के लिए ग्राम प्रधान बालेश्वर राय की अध्यक्षता में आमसभा हुई़ आमसभा में मसानजोर अंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका पद के लिए जियामुनी हांसदा को चुना गया़ रांगाटाड़ में सहायिका पद के लिए अनिमा देवी को चुना गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >