श्री दादी मंदिर में पांच नयी प्रतिमाएं स्थापित, आज होगा मंगलपाठ

दुमका. श्री दादी श्याम मंदिर में बुधवार को पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानूपर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. इससे पूर्व प्रतिमाओं का महाभिषेक किया गया और उसकी स्थापना अलग-अलग जगहों में की गयी. लक्ष्मीनारायण व भगवान परशुराम की प्रतिमा के अलावा शाकंबरी माता की प्रतिमा को नारनोली परिवार ने, जीणमाता की […]

दुमका. श्री दादी श्याम मंदिर में बुधवार को पांच देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानूपर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. इससे पूर्व प्रतिमाओं का महाभिषेक किया गया और उसकी स्थापना अलग-अलग जगहों में की गयी. लक्ष्मीनारायण व भगवान परशुराम की प्रतिमा के अलावा शाकंबरी माता की प्रतिमा को नारनोली परिवार ने, जीणमाता की प्रतिमा को दारुका परिवार ने, रामदेव बाबा की प्रतिमा को मोदी परिवार ने स्थापित कराया है.प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार की शाम भजन संध्या का आयोजन कोलकाता की भजन मंडली द्वारा किया गया. कल गुरुवार को सुबह 8 बजे हवन व मंगलपाठ, 4 बजे से भंडारा एवं संध्या 6 बजे रामदेव बाबा का जुम्मा आयोजित होगा. तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में श्री श्याम मित्र मंडली के राजेश दारुका, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार केजरीवाल, ओंकार नारनोली, परेश नारनोली, शंकर मोदी, पवन मोदी, पृथ्वीराज दारुका, मुकेश दारुका, विष्णु दारुका, प्रकाश दारुका आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं……………………………..फोटो15 दुमका-प्राण प्रतिष्ठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >