पोयला बैशाख की रही धूम

रानीश्वर. बांगला नववर्ष तथा बैशाख महीना शुरू होते ही गांवों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम पहली तारीख से ही शुरू हो गया़ बैशाख महीने को लोग पवित्र धार्मिक महीना मानते हैं. बुधवार से ग्रामीणों पीपल पेड़ के जड़ों पर पानी डालने, घर के तुलसी मंदिर के तुलसी के पौधे पर बूंद-बूंद पानी देने के लिए मिट्टी […]

रानीश्वर. बांगला नववर्ष तथा बैशाख महीना शुरू होते ही गांवों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम पहली तारीख से ही शुरू हो गया़ बैशाख महीने को लोग पवित्र धार्मिक महीना मानते हैं. बुधवार से ग्रामीणों पीपल पेड़ के जड़ों पर पानी डालने, घर के तुलसी मंदिर के तुलसी के पौधे पर बूंद-बूंद पानी देने के लिए मिट्टी का भांड़ टांगने तथा पूरे बैशाख महीने में प्रतिदिन शाम के समय कीर्तन दल बनाकर भजन-कीर्तन की शुरुआत कर दी. पोयला बैशाख पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों में पूजा करायी गयी तथा नया खाता खोला गया़ अवसर पर ग्राहकों के बीच मिठाई व बांगला कैलेंडर का वितरण भी किया गया़————————-आलूबेड़ा में सेविका चयन स्थगितरानीश्वर. मोहुलबोना पंचायत के आलूबेड़ा गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आयोजित होने वाली आमसभा को स्थगित कर दी गयी़ चयन की अगली तिथि तय कर आमसभा की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए आलूबेड़ा के ग्राम प्रधान सह मोहुलबोना पंचायत के मुखिया प्रधान मुर्मू ने बताया कि आमसभा नहीं होने से यहां सेविका चयन नहीं हो सका़ सीडीपीओ गीता अलबिना बेसरा ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. इसलिए बुधवार को आलूबेड़ा गांव पहुंच कर आमसभा नहीं करा सकीं. आलूबेड़ा गांव में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है़ सेविका की मनमानी के कारण चयनमुक्त कर दिये जाने से दो साल से सेविका का पद रिक्त है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >