दुमका : जिला परिषद के सदस्यों ने नगर पर्षद द्वारा टॉल टैक्स वसूले जाने के निर्णय का विरोध करने की बात कही है. कहा : जिला परिषद अपने क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति में टॉल टैक्स वसूलने नहीं देगा.
अध्यक्ष पुलिस नाथ मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर पर्षद के निर्णय पर एतराज जताया कि वह किस प्रक्रिया के तहत अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर टॉल टैक्स के रूप में राजस्व की वसूली कर सकता है. सदस्यों ने एकमत से कहा कि पिछले वर्ष टॉल टैक्स का जो अनुभव रहा है, उस परिस्थिति में यह दुमका जैसे शहर के लिए उचित नहीं है.
पंचायत क्षेत्र में नहीं कर सकता नप वसूली : जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि नगर परिषद पंचायत क्षेत्र में राजस्व की वसूली नहीं कर सकता. दूसरी बात यह है कि अब देवघर-दुमका-रामपुरहाट रोड एनेशनल हाईवे 114 ए के रुप में चिन्हित हो गया है. ऐसे में वहां टॉल टैक्स लगाने की प्रक्रिया भी अलग है. कहा कि यह पेसा एक्ट के तहत अधिसूचित क्षेत्र है, लिहाजा इस क्षेत्र में टैक्स वसूली की इजाजत नहीं दी जा सकती.
