बाबा फौजदारीनाथ का घड़े के जल से अभिषेक

बासुकिनाथ : बैशाख का पवित्र मास शुरू होते ही बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ जुट रही है. शिवभक्त भोलेनाथ का एक माह तक जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हैं. एक माह तक फौजदारीनाथ का अभिषेक घड़े के जल से किया जाता है. पांच घड़ों के छीद्र से निकले […]

बासुकिनाथ : बैशाख का पवित्र मास शुरू होते ही बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में भक्तों की भीड़ जुट रही है. शिवभक्त भोलेनाथ का एक माह तक जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हैं. एक माह तक फौजदारीनाथ का अभिषेक घड़े के जल से किया जाता है. पांच घड़ों के छीद्र से निकले बूंद-बूद जल भगवान भोलेनाथ पर गिरते रहता है.
उस जल से भोलेनाथ का अभिषेक होता है. मंदिर गर्भगृह में यह परंपरा काफी पुरानी है. उक्त पांच घड़ों में स्थानीय पांच समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जल भरा जाता है. मंदिर पंडा सुधाकर झा ने बताया कि विश्व कल्याण व प्राणियों में शीतलता के लिए बैशाख मास में भोलनाथ को शीतल जल से अभिषेक किये जाने की धार्मिक परंपरा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >