दुमका : दुमका जिले में ‘विद्यालय चलें-चलायें’ अभियान को लेकर विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को प्रखंडस्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई. इसमें पूरे अभियान की रुपरेखा से शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. डीएसइ मसुदी टुडू ने काठीकुंड व शिकारीपाड़ा में आयोजित कार्यशाला में शिरकत की.
काठीकुंड प्रखंड संसाधन केंद्र में श्री टुडू ने कहा कि छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय में नामांकन को लेकर अभियान चलाया गया है. अभियान की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों व सभी विद्यालय के सचिवों को कई अहम निर्देश दिये. इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, बीइइओ सुरेंद्र हेंब्रम, जिप सदस्य मुन्नी हांसदा, प्रखंड प्रमुख रीता मुमरू,उपप्रमुख सामुएल मुमरू सहित सभी बीआरपी, सीआरपी व सभी विद्यालय के सचिव थे.
शिकारीपाड़ा कन्या मध्य विद्यालय में कार्यशाला बीइइओ लंबोदर महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें कहा गया कि 17 से 30 अप्रैल तक नामांकन अभियान, ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वातावरण निर्माण, स्वच्छ भारत अभियान व जन समुदाय की भागीदारी पर चर्चा की गयी. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू, पंचायत के मुखिया नमिता बास्की, सीआरपी, बीआरपी व शिक्षक-शिक्षिकाएं थ़े
रानीश्वर के प्रखंड विकास भवन में कार्यशाला का उदघाटन सीओ प्रभाष चंद्र दास ने किया़ बीइइओ विमलकांत झा ने अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से अपील की. इस अवसर पर अंचल वन के बीइइओ एलिजाबेथ हेंब्रम, विश्वनाथ गोराई, प्रकाश चंद्र दास, सुभाष कुमार, असीम सेन आदि थे.
सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में आयोजित कार्यशाला का उदघाटन बीडीओ गौतम कुमार ने किया. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इस ओर सबों को ध्यान देने की जरूरत है.
कार्यशाला को एडीपीओ पीयूष कुमार, बीइइओ मो जमालउद्दीन, शिक्षक संघ के नेता महेश्वर राणा ने भी अभियान में सबों से सहयोग करने की अपील की.
जामा बीआरसी में कार्यशाला का शुभारंभ अंचलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर बीइइओ बंदना कु मारी सिंह, जिला से प्रतिनियुक्त दिलीप कुमार, बीएलओ आंनद मुमरू, शिक्षक संघ के सुरेश राउत,नवल किशोर साह, मणिकांत यादव, दशरथ झा, निर्मल कुमार सिंह आदि थे.
रामगढ़ में प्रमुख शिवलाल मरांडी, बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया. मौके पर शिक्षक दिलीप झा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक आदि मौजूद थे.
