पांच माह से पहाड़ियाओं को नहीं मिला अनाज

शिकारीपाड़ा : प्रखंड व अंचल का निरीक्षण करने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बुधवार को शिकारीपाड़ा पहुंच़े एसएचजी भवन में उन्होंने प्रखंड में चल रहे मनरेगा, 13वें वित आयोग, मुख्यमंत्री पथ निर्माण, इंदिरा आवास, बीआरजीएफ सहित विभिन्न योजनाओं का अभिलेख अंचल के राजस्व संबंधी अभिलेख आदि का निरीक्षण किया़ उ पायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि […]

शिकारीपाड़ा : प्रखंड व अंचल का निरीक्षण करने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बुधवार को शिकारीपाड़ा पहुंच़े एसएचजी भवन में उन्होंने प्रखंड में चल रहे मनरेगा, 13वें वित आयोग, मुख्यमंत्री पथ निर्माण, इंदिरा आवास, बीआरजीएफ सहित विभिन्न योजनाओं का अभिलेख अंचल के राजस्व संबंधी अभिलेख आदि का निरीक्षण किया़ उ पायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि विकास की योजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया़ उन्होंने बताया कि थोड़ी बहुत त्रुटियां पायी गयी है, जिसे सुधार करने का निर्देश दिया गया है़

मौके पर डीपीआरओ प्रभात शंकर, सीओ मोहनलाल मरांडी, बीपीओ अजय कुमार गुप्ता, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कारु प्रसाद, सीडीपीओ रेवा रानी, एलईओ तेरेसा मुमरू, मनरेगा के सहायक अभियंता अनंत लाल भंडारी तमाम पंचायत सचिव रोजगार सेवक आदि उपस्थित थ़े

लाभुकों ने शिकायत की

एसएचजी भवन में अभिलेखों का निरीक्षण के बाद प्राखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में उपायुक्त ने विभिन्न शिकायतों का निबटारा किया़ घैलापाथर की दुर्गी रानी को 5 माह से, बाबूपाड़ा के देवी देहरी को 2 माह से सहित 5 पहाड़िया लाभुकों को चावल नहीं मिलने की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जोतिन टुडू व प्रभारी कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव किस्कू को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया़ वहीं शिकारीपाड़ा में बिछे पाइप लाइन द्वारा जलापूर्ति के संबंध में सहायक अभियंता महेन्द्र प्रधान को सामान्य त्रुटियों को दूर करने कहा गया.

स्कूल नहीं आते शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय कुसुमघाटी के 5वीं कक्षा के तीन छात्राएं कांहा किस्कू, पानसूरी मुमरू व सुरधुनी टुडू के साथ अभिभावकों ने विद्यालय में एक ही शिक्षक के 15 वर्षों से पदस्थापित रहने, शिक्षक के माह में 3-4 दिन ही विद्यालय पहुंचने व एमडीएम बंद रहने की शिकायत की़ राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय बरमसिया के तीन छात्राओं ने पोशाक नहीं मिलने की शिकायत की़ उपायुक्त ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लंबोदर महतो को कुसुमघाटी विद्यालय का जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया़ राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय बरमसिया के संबंध में श्री महतो ने उपायुक्त को बताया कि उक्त विद्यालय में 150 छात्र-छात्राएं हैं. जबकि 138 छात्र-छात्राओं की पोशाक की राशि विद्यालय को प्राप्त है़

सरैयाहाट : प्रशिक्षु आइएएस आकांक्षा रंजन ने बुधवार को सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी गांव पहुंच कर नवनिर्मित तालाब का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गयी थी कि बांध निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. जांच के दौरान प्रशिक्षु ने बताया कि बांध में पानी भरा हुआ है.

इसलिए वास्तविक मापी का पता नहीं चल पाया है. पंपिंग सेट द्वारा पाइप लाइन बिछा कर खेत तक पानी पहुंचाना है. जिसका कार्य अधूरा पाया गया. बांध का प्राक्कलित राशि 16 लाख 14 हजार 700 है. 13 लाख 315 रुपये की निकासी हो चुकी है. यह बांध भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >