छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

गोपीकांदर : थाना क्षेत्र के चीरुडीहगांव में छह वर्षीय एक मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक द्वारा अपनी हवश का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आरोपी मुखिया हांसदा पड़ोस के महेशपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बच्ची अपने मामा के यहां पिछले दो साल से रह रही थी. […]

गोपीकांदर : थाना क्षेत्र के चीरुडीहगांव में छह वर्षीय एक मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक द्वारा अपनी हवश का शिकार बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आरोपी मुखिया हांसदा पड़ोस के महेशपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बच्ची अपने मामा के यहां पिछले दो साल से रह रही थी. वह शौच के लिए घर से निकली हुई थी.
इसी दौरान बहला-फूसलाकर उसने अपनी हवस का शिकार उस मासूम को बना लिया. बाद में बच्ची ने रोते बिलखते परिजनों को जानकारी दी, तब जाकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. आरोपी फरार बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >