श्री दादी श्याम मंदिर में लक्ष्मीनारायण व जीणमाता सहित कई देवी-देवताओं के प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका के श्रीश्री दादी श्याम मंदिर में जीणमाता एवं श्री लक्ष्मीनारायण सहित पांच देवी देवताओं की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान के पहले दिन 108 महिलाएं एवं पुरुष कलश के साथ इस शोभायात्रा […]

संवाददाता, दुमकाउपराजधानी दुमका के श्रीश्री दादी श्याम मंदिर में जीणमाता एवं श्री लक्ष्मीनारायण सहित पांच देवी देवताओं की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ. श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान के पहले दिन 108 महिलाएं एवं पुरुष कलश के साथ इस शोभायात्रा में शामिल हुए. बाद में देर शाम हाथों में ध्वज थामे सैंकड़ों महिलाओं ने पूरे नगर में फिर एक शोभा यात्रा निकाली. आयोजन समिति के सदस्य राजेश दारुका ने बताया कि इस मंदिर में श्री लक्ष्मीनारायण, माता शाकंभरी, माता जीण, श्री रामदेव एवं भगवान परशुराम की प्रतिमाएं स्थापित करायी जायेंगी. प्राण प्रतिष्ठा के सारे अनुष्ठान बासुकिनाथ मंदिर के पुरोहित प्रवीण पंडा की देख-रेख में करायी जायेंगी.उन्होंने बताया कि श्री श्री दादी श्याम मंदिर में पूर्व से ही राणी सती दादी, खाटू श्याम एवं भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित है. ————————–फोटो14-दुमका-प्राण प्रतिष्ठा 1/2—————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >