दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

दुमका/काठीकुड . झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी में सुभाष कुमार सिंह को दुबारा जिलाध्यक्ष एवं शिव कुमार बास्की को सचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. साथ ही साथ प्रीतम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाने के फैसले का स्वागत किया है. युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने इस बाबत खुशी जाहिर की […]

दुमका/काठीकुड . झारखंड मुक्ति मोरचा की जिला कमेटी में सुभाष कुमार सिंह को दुबारा जिलाध्यक्ष एवं शिव कुमार बास्की को सचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. साथ ही साथ प्रीतम कुमार को कोषाध्यक्ष बनाने के फैसले का स्वागत किया है. युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष रवि यादव ने इस बाबत खुशी जाहिर की है तथा इन तीनों को बधाई दी है. इधर काठीकुंड के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इजहार के साथ पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सोरेन तथा स्थानीय विधायक नलिन सोरेन के प्रति आभार जताया है. खुशी प्रकट करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >