दुमका कोर्ट . शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया स्टेट बैंक के समीप दो बाइक सवार ने स्वर्ण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से लगभग 70 से 80 हजार रुपये का आभूषण उड़ा लिया. स्वर्ण व्यवसायी प्रदीप वर्मा पत्ताबाड़ी चौक स्थित अपनी दुकान रविवार को बंद कर आभूषण को बाइक की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे. बरमसिया स्टेट बैंक के पास बाइक खड़ा कर कुछ सामान लेने गये. इतने में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उसके बाइक के पास पहुंचे. एक ने बाइक को स्टार्ट कर रखा था और दूसरा व्यक्ति स्वर्ण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से आभूषण की पोटली निकाल ली और अपने साथी के साथ बाइक से दुमका की ओर भाग गया. स्थानीय लोगों ने पकड़ने के लिए हल्ला किया, लेकिन किसी ने पकड़ नहीं पाया. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
ओके ::: क्राइम/ आभूषण विक्रेता की बाइक की डिक्की से उड़ाये जेवरात
दुमका कोर्ट . शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया स्टेट बैंक के समीप दो बाइक सवार ने स्वर्ण व्यवसायी के बाइक की डिक्की से लगभग 70 से 80 हजार रुपये का आभूषण उड़ा लिया. स्वर्ण व्यवसायी प्रदीप वर्मा पत्ताबाड़ी चौक स्थित अपनी दुकान रविवार को बंद कर आभूषण को बाइक की डिक्की में रखकर घर जा […]
