श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ//

निकली गयी भव्य कलश यात्राप्र्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड के महिला-चिलरा गांव स्थित बाबा भयहरण नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. अवसर पर स्थानीय महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली जो मंदिर से आरंभ होकर गांव का भ्रमण करते ककनिंया, चरकापाथर, बस पड़ाव, थाना, अस्पताल, बाबूडीह, मंडलडीह तक […]

निकली गयी भव्य कलश यात्राप्र्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड के महिला-चिलरा गांव स्थित बाबा भयहरण नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. अवसर पर स्थानीय महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली जो मंदिर से आरंभ होकर गांव का भ्रमण करते ककनिंया, चरकापाथर, बस पड़ाव, थाना, अस्पताल, बाबूडीह, मंडलडीह तक गयी और पुन: वापस यज्ञ स्थल तक पहुंची. इसके बाद यहां पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व अनुष्ठानपूर्वक कलश की स्थापना की गयी. श्रीमद्भागवत कथा को लेकर यहां प्रात: काल से ही भक्ति गीत संगीत से माहौल भक्तिमय हो गया है. महिलाओं व युवतियों द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न सेवा समितियों व लोगों द्वारा जगह-जगह शरबत, नींबू पानी की व्यवस्था की गयी थी. महायज्ञ में प्रवचन पंडित ओमप्रकाश जी महाराज द्वारा किया जायेगा. ……………………………फोटो 12 सरैयाहाट 1 व 2 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां.——————–संतमत सत्संग कल से सरैयाहाट. प्रखंड के अमघट्टा गांव में संतमत सत्संग व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 14 को किया जायेगा. छह दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के परम तपोनिष्ट शिष्य गुरुनंदन जी महाराज द्धारा कथा व प्रवचन किया जायेगा. यहां ग्रामीणों द्वारा यज्ञ संचालित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >