//झूले से गिरा बच्चा, सदर अस्पताल में नहीं थे सर्जन, निजी क्लिीनिक ने भी किया रेफर

प्रतिनिधि, दुमकाशहर के गांधी मैदान में लगे डिजनी लैंड मेला में शनिवार को घूमने आया एक बच्चा झूले से गिर गया. झूले से गिरने के बाद उसका गाल फट गया और खून बहने लगा. घायलावस्था में परिजन ने उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सर्जन नहीं थे. इस कारण उसे प्राथमिक इलाज किये बगैर ही […]

प्रतिनिधि, दुमकाशहर के गांधी मैदान में लगे डिजनी लैंड मेला में शनिवार को घूमने आया एक बच्चा झूले से गिर गया. झूले से गिरने के बाद उसका गाल फट गया और खून बहने लगा. घायलावस्था में परिजन ने उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सर्जन नहीं थे. इस कारण उसे प्राथमिक इलाज किये बगैर ही लौटा दिया गया. बाद में परिजनों ने उसे निजी क्लिनिक में भरती कराया, वहां केवल प्राथमिक इलाज ही हुआ और रेफर कर दिया गया. रसिकपुर कॉलेज रोड के धर्मेंद्र तिवारी का परिवार डिजनीलैंड मेला गया था. इस दौरान उनका बेटा आर्यन ब्रेक डांस झूले में चढ़ा, लेकिन चलते झूले मेंआर्यन चिल्लाने लगा. तब परिवार वालों ने झूले को रोकने का निवेदन किया. इसके बाद झूला रोक दिया गया और जैसे ही बच्चे ने उतरने की कोशिश की, तो झूला फिर से चालू हो गया. जिसके झटके से बच्चा थोड़ी दूर जाकर गिर गया. ……………………………फोटो 11 दुमका 20 इलाज के लिए लाया गया घायल बच्चा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >