पेंशनरों की हुई मासिक बैठक, केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सा भत्ता 500 रुपये देने के फैसले पर हर्ष

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक शनिवार को लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सचिव कृत्यानंद सिंह ने 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों को छठा वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिये जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को […]

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य पेंशनर समाज की मासिक बैठक शनिवार को लक्ष्मीकांत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सचिव कृत्यानंद सिंह ने 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों को छठा वेतन पुनरीक्षण का लाभ दिये जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 24 सितंबर 2012 से पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जायेगा. संबंध में अपर समाहर्ता एवं कोषागार पदाधिकारी से सकारात्मक बातचीत हुई है, जिसमें उन्होंने उपायुक्त से वार्ता कर पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया. पेंशनरों ने केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों को 500 रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता देने के आदेश पर हर्ष जताया…………………………………..11-दुमका-05

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >