बीडीओ ने की समीक्षा बैठक

गोपीकांदर. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने प्रखंड कार्यालय में तमाम कर्मचारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2014-15 तक के सभी आवास निर्माण योजनाओं को इसी अप्रैल महीने में पूर्ण करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 15-16 में स्वीकृत […]

गोपीकांदर. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के आलोक में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा ने प्रखंड कार्यालय में तमाम कर्मचारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2014-15 तक के सभी आवास निर्माण योजनाओं को इसी अप्रैल महीने में पूर्ण करने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 15-16 में स्वीकृत होने वाले सभी आवासों को पूर्ण करवाने की जिम्मेदारी पंचायत सेवकों को दी गयी. वहीं बैठक में नदारद रहे तीन पंचायत सेवकों एवं एक रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >