दलाही. मसलिया प्रखंड के धोवनाहिरणवहाल पंचायत के जरूवाडीह एवं सुग्गापहाड़ी पंचायत के पिपरा आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका पद के चयन के लिये शुक्रवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आमसभा कर संपन्न हुई. जरूवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिये झूमा पाल, सुमित्रा देवी, सादेश्वरी कुमारी, साधना दास, अंगुरा दासी ने आवेदन दिया था. इसमें अंगुरा दासी का चयन आमसभा के माध्यम से चयन किया गया़ चयन समिति ने अंगुरा दासी को चयनित कर अनुमोदन के लिए जिला को भेज दिया. वहीं पिपरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिये पांच ने आवेदन दिया. जिसमें सर्वसम्मति से एमए पास निरोजिनी किस्कू का चयन किया़ मौके पर सीडीपीओ कुमारी ऋतु, मुखिया सीता टुडू, दीपक टुडू, महिला पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी, कल्याणी देवी, एएनएम, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे.
एमए पास निरोजिनी किस्कू बनीं सहायिका
दलाही. मसलिया प्रखंड के धोवनाहिरणवहाल पंचायत के जरूवाडीह एवं सुग्गापहाड़ी पंचायत के पिपरा आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका पद के चयन के लिये शुक्रवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आमसभा कर संपन्न हुई. जरूवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के लिये झूमा पाल, सुमित्रा देवी, सादेश्वरी कुमारी, साधना दास, अंगुरा दासी ने आवेदन दिया था. […]
