निर्माण स्थल पर नहीं लगाया बोर्ड

रानीश्वर . सुखजोड़ा पंचायत के नौरंगी गांव में विधायक निधि से एक सिंचाई नाली निर्माण कार्य में लीपा-पोती करने का मामला प्रकाश में आया है़ संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की है़ जानकारी के अनुसार नौरंगी गांव में एक पुरानी सिंचाई नाली की मरम्मती कराकर विधायक निधि राशि का खर्च दिखाया गया है़ […]

रानीश्वर . सुखजोड़ा पंचायत के नौरंगी गांव में विधायक निधि से एक सिंचाई नाली निर्माण कार्य में लीपा-पोती करने का मामला प्रकाश में आया है़ संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत की है़ जानकारी के अनुसार नौरंगी गांव में एक पुरानी सिंचाई नाली की मरम्मती कराकर विधायक निधि राशि का खर्च दिखाया गया है़ काम शुरू करने के पहले निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाने के कारण ग्रामीणों को पहले इसकी जानकारी नहीं मिल पायी. बाद में ग्रामीणों को पता चलने पर इसकी शिकायत उपायुक्त से की गयी. शिकायत करने वालों में गांव के भोला यादव, पार्थ गोराई, सुखेन पहाडि़या आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >