राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का समापन आज

प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कारप्रतिनिधि, दुमका शहर के यज्ञ मैदान में पिछले दस दिनों से चल रहे राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का समापन शुक्रवार को हो जायेगा. मेले का समापन समारोह संध्या में आयोजित कर यहां आयोजित किये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके बाद 12 अप्रैल से इस मेला […]

प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कारप्रतिनिधि, दुमका शहर के यज्ञ मैदान में पिछले दस दिनों से चल रहे राष्ट्रीय व्यापार सह पुस्तक मेला का समापन शुक्रवार को हो जायेगा. मेले का समापन समारोह संध्या में आयोजित कर यहां आयोजित किये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके बाद 12 अप्रैल से इस मेला का आयोजन साहेबगंज में किया जायेगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में मेहंदी प्रतियोगिता में पायल हिम्मतसिंहका ने प्रथम, कंचन कुमारी ने द्वितीय व अनु हिम्मतसिंहका ने तृतीय, रंगोली में रजनी कुमारी, अनु हिम्मतसिंहका व कंचन कुमारी, एकल गायन में ज्योति किरण, ज्योति कुमारी व सृजन कुमार सिन्हा, एकल नृत्य में श्रीजन सिन्हा, शिवा सिन्हा, अभिषेक किस्कू, शबाना खातून, मटका सजाओ में निधि सिंह, मुस्कान हिम्मतसिंहका, शालु कुमारी व अनु हिम्मतसिंहका, गायन(सीनियर वर्ग) में अनु हिम्मतसिंहका, शालु कुमारी व सपना पाठक, नृत्य (सीनियर वर्ग) में निधि सिंह, पल्लवी भारती, विशाल शर्मा व हेमंत कुमार, गु्रप डांस (जूनियर वर्ग) में प्रशांत ग्रुप व सक्षम ग्रुप, ग्रुप डांस (सीनियर वर्ग) में शालु व रौशनी, चित्रांकन (जूनियर वर्ग) में माही सहाय, विशाल शर्मा व उत्तम कुमार सिंह, चित्रांकन (सीनियर वर्ग) में सुभाष मंडल, निधि सिंह व रौनक कुमार, अंतराक्षी में अनु, मुस्कान, कमलजीत, किशोरी श्रीवास्तव, मेघा, निकिता, चांदनी, शालु, रौशनी, निशु अकिंता, म्यूजिकल चेयर में अनु हिम्मतसिंहका, निधि सिंह एवं फैंसी ड्रेस में श्रीजन कुमार, आदित्य कुमार, रिशिवा कुमारी, शैली कुमारी आदि शामिल हैं. इस आशय की जानकारी मेला के निदेशक सुशील उपाध्याय, प्रभारी संजय कुमार गुप्ता व कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने दी. ………………………………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >