/'/रक्राईम// सावधान! शहर में पहुंचा गहना चमकाने के नाम पर ठगी करनेवाला गिरोह

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के सराय रोड नयापाड़ा की इंदिरा कुमारी ओझा गहना चमकाने वाले गिरोह की शिकार हो गयी. गुरूवार को दोपहर के समय दो व्यक्ति उस समय इंदिरा के घर पहुंचे जब वह अकेली थी. तभी वे आये और दोनों व्यक्ति ने अपने को गहना चमकाने वाले प्रोडक्ट का प्रचार करने वाले बताया. इसके […]

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर के सराय रोड नयापाड़ा की इंदिरा कुमारी ओझा गहना चमकाने वाले गिरोह की शिकार हो गयी. गुरूवार को दोपहर के समय दो व्यक्ति उस समय इंदिरा के घर पहुंचे जब वह अकेली थी. तभी वे आये और दोनों व्यक्ति ने अपने को गहना चमकाने वाले प्रोडक्ट का प्रचार करने वाले बताया. इसके बाद उन दोनों ने गहना चमका कर दिखाने का दावा करते हुए उसे झांसे में ले लिया. महिला ने 5 ग्राम सोने की कान की बाली, 1 भरी का चेन व अंगूठी चमकाने के लिए दिया. दोनों ठगो में से एक बाहर खड़ा रह गया और दूसरा कीचन में पानी गरम करने घुस गया. उसने एक बर्त्तन में हल्दी डालकर उसमें गहना डाल दिया फिर महिला का ध्यान हटाने के लिए महिला से हल्दी मांगी, जब वह हल्दी लेने के लिए अंदर जाने लगी, उसी समय उसने आभूषण को गायब कर दिया और पानी में हल्दी डालकर ढक्कन बंद कर दिया. फिर वे दोनों और थोड़ी देर बाद खोलने की बात कहकर चला गया. बाद में जब महिला ने गहने निकालने के लिए ढक्कन खोली तो आभूषण गायब पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >