रामगढ़ . प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायात में चल रहे मनरेगा व इंदिरा आवास योजनाओं का निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी 10 वार्डों में बांटे गये बीपीएल प्रोत्साहन राशि की जांच कर एक सप्ताह के अंदर इसकी उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रखंड में जमा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने अमड़ापहाड़ी गांव में मोतीलाल टुडू, पटवारी सोरेन, बड़का मुर्मू के निर्माणाधीन इंदिरा आवास की जांच कर इसे एक सप्ताह में पूरा करने, मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क योजना में सूचना पट लगाने, वर्ष 2014 15 के 13वीं वित्त आयोग मद से बने बगैर पानी वाले पुराने कूप के मरम्मत में लगे राशि की रिकवरी करने का आदेश दिया. मौके पर कनीय अभियंता सुदामा प्रसाद सिंह, बीपीओ पवन सिंह, निर्मल मिश्र, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, उप मुखिया आदि मौजूद थे.
अपूर्ण योजनाओं को एक सप्ताह के अंदर करें पूरा : बीडीओ
रामगढ़ . प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायात में चल रहे मनरेगा व इंदिरा आवास योजनाओं का निरीक्षण गुरुवार को बीडीओ राजकिशोर प्रसाद ने किया. इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पंचायत भवन को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी 10 वार्डों में बांटे गये बीपीएल प्रोत्साहन राशि की जांच कर एक सप्ताह के […]
