योजनाओं का हुआ भौतिक निरीक्षण

जामा. प्रखंड के नाचनगडि़या व मोहलबाना पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण बुधवार को बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्री सुमन ने मनरेगा, इंदिरा आवास, सेजाकोड़ा व हेटबलदाम में चल रहे मिट्टी मोरम का कार्य, चिहरबनी गांव में तालाब के निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक […]

जामा. प्रखंड के नाचनगडि़या व मोहलबाना पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण बुधवार को बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ श्री सुमन ने मनरेगा, इंदिरा आवास, सेजाकोड़ा व हेटबलदाम में चल रहे मिट्टी मोरम का कार्य, चिहरबनी गांव में तालाब के निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही इन पंचायतों में लंबित पड़े विभिन्न योजनाओं को पूर्ण कराने, एमवी करने व मजदूरी भुगतान करने का निर्देश कनीय अभियंता प्रह्वाद दास को दिया. निरीक्षण में बीडीओ के अलावे अजय कुमार साह, मुखिया मकलू हेंब्रम, पंचायत सचिव बाबूराम टुडू, रोजगार सेवक महेंद्र कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >