लोडेड पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी हवाई अड्डा के पास रंगदारी के मामले में दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है. पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पलासवनी का लखींद्र राय और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोशालपुर का सुनील हेंब्रम की गिरफ्तारी और उनके पास से बरामद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संताल परगना जोनल कमेटी के 25 लेटर पैड मिलने से यह खुलासा हुआ है कि माओवादी लीडर लेवी वसूली करने के लिए क्रिमिनलों से गंठजोड़ कर लिया है. दोनों गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में नक्सली गतिविधि में कोई हाथ नहीं रहा, बल्कि उनकी आपराधिक मामलों में संलिप्तता रही है.
जेल में आया नक्सलियों के संपर्क में : जेल में ही बंद नक्सलियों के संपर्क में आकर उनके लिए लेवी वसूली का काम शुरू किया है. पहले नक्सलियों के नाम पर जो तीन चार रंगदारी की मांग करने की घटना घटी है.
उसमें माओवादी का लेटर पैड डूप्लीकेट होता था, लेकिन शिकारीपाड़ा के मलूटी से लोड़पहाड़ी तक बनने वाली सड़क के एम एंड एस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर अरविंद गुप्ता के मोबाइल पर रंगदारी मांगने और 9 लाख रुपये की लेवी देने के लिए जिस परचा का इस्तेमाल किया गया उसमें माओवादी के ओरिजनल लेटर पैड का इस्तेमाल किया है. लखींदर राय उर्फ डॉक्टर उर्फ जमाई गोड्डा जिला में हुई बैंक डकैती और गोपीकांदर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है.
पुराना उग्रवादी बद्री राय की शादी लखींदर राय के गांव पलासबनी में होने की वजह से उसका लड़का रामलाल राय और सहदेव राय पलासबनी में पढ़ता था जेल में रहकर गहरा संबंध हो गया और बद्री राय ही जेल से छूटने पर लेवी वसूल कराने के लिए माओवादी का लेटर पैड उपलब्ध कराया. रामलाल राय जेल में है केस लड़ने के लिए पार्टी पैसा देता था. अभी वकील के डिमांड के हिसाब से पार्टी पैसा नहीं दे पाती है. जिससे लेवी वसूली का नया तरीका निकाला गया है. इस केस में बद्री राय को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
कई और लोग में संलिप्त
रंगदारी मांगने के काम में सुनील हेंब्रम, लखींदर राय के साथ और अपराधी सम्मिलित हैं. इसमें चितरागड़िया का मताल हांसदा का नाम सामने आया है. उस पर दुष्कर्म का भी केस है. लखींदर राय का संबंध बद्री राय, ताला दा और रामलाल राय के साथ रहा है. एसपी ने कहा कि अनुसंधान में यह भी बात सामने आ रही है कि नक्सली संगठन से युवा अब नहीं जुड़ रहे हैं, इसलिए माओवादियों का दस्ता जहां पहुंचता है. वहां के अपराधियों के साथ संपर्क दस्ता करता है और गंठजोड़ करता है. ये अपराधी जो लेवी वसूलते हैं, उसे नक्सली संगठन के फंड में नहीं देना होता.
गिरफ्तार 23 वर्षीय लखिंदर राय के पास से लोडेड पिस्टल, दो मोबाइल और 24 वर्षीय सुनील हेंब्रम के पास से मोबाइल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
