बंगाल की बिजली देख आस मिटाते हैं सोनाईपुरवासी

पश्चिम बंगाल के तिलाबनी में रहती है 24 घंटे बिजलीरानीश्वर. रानीश्वर प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा के बिलकांदी पंचायत के सोनाईपुर गांव के लोग पश्चिम बंगाल के तिलाबनी गांव की बिजली की रोशनी देखकर आस मिटा रहे हैं. सोनाईपुर गांव बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव से सटा हुआ है. दोनों गांव के […]

पश्चिम बंगाल के तिलाबनी में रहती है 24 घंटे बिजलीरानीश्वर. रानीश्वर प्रखंड के पश्चिम बंगाल सीमा के बिलकांदी पंचायत के सोनाईपुर गांव के लोग पश्चिम बंगाल के तिलाबनी गांव की बिजली की रोशनी देखकर आस मिटा रहे हैं. सोनाईपुर गांव बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र के तिलाबनी गांव से सटा हुआ है. दोनों गांव के बीच एक रास्ता है. रास्ता दस फीट चौड़ा है. रास्ते के दक्षिण तरफ तिलाबनी गांव व उत्तर छोर पर सोनाईपुर गांव है. तिलाबनी गांव में 24 घंटे तक बिजली रहती है. वहीं सोनाईपुर में बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे है. रात के समय रास्ते के उस पार तिलाबनी में बिजली जलती रहती है मगर सोनाईपुर के लोग अंधेरे में रहने को विवश है.फोटो 8 डीएमके/रानीश्वरबिलकांदी के सोनाईपुर गांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >