ओके... बचपन को सुरक्षित करने की पहल

– जिला बाल संरक्षण समिति गठितप्रतिनिधि, दुमकासमाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रावधानों के अनुरुप जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के शिशु, बालक व बालिका के समग्र विकास, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाना, उचित […]

– जिला बाल संरक्षण समिति गठितप्रतिनिधि, दुमकासमाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रावधानों के अनुरुप जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया है. इसका उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के शिशु, बालक व बालिका के समग्र विकास, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाना, उचित देख-रेख की व्यवस्था सुनिश्चित करना, जिलास्तर पर विभिन्न कार्यों में सहयोग एवं अनुश्रवण के लिए बाल संरक्षण योजना निगरानी कराना है. इस समिति में जिला परिषद के अध्यक्ष को अध्यक्ष, उपायुक्त को सह अध्यक्ष के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त को सदस्य तथा प्रखंड बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है. बाल संरक्षण के मुद्दे पर कार्य करने वाले अमरेंद्र यादव व जवाहर मिश्रा को भी इसमें नामित किया गया है. धार्मिक व समूह से धर्म जागरण समन्वय विभाग के अमित कुमार व भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं रेलवे स्टेशन मास्टर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है…………………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >