जामा . राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को प्रभावी बनाने को लेकर सभी बीएलओ की बैठक 9 अप्रैल को होगी. इसकी जानकारी बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने दी. बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए आर्थिक व जाति आधारित जनगणना 2011 को आधार बनाया जा रहा है. इसमें राशन कार्ड के लिए सभी परिवार के मुखिया से आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या लेकर विहित प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे भरकर प्रखंड कार्यालय में बीएलओ द्वारा जमा कराया जायेगा. उन्होंने बताया प्रखंड स्तर पर बीडीओ द्वारा उक्त दस्तावेज को सत्यापित करने के बाद जिला कार्यालय को भेजा जायेगा. इसके बाद राशन कार्ड जिला में बनाने की प्रकिया की जायेगी. दो प्रकार के राशन कार्ड बनाये जायेंगे जिसमें पहला अंतोदय व दूसरा गैर अंत्योदय कार्ड होगा. प्रत्येक परिवार में यूनिट के आधार पर राशन वितरण किया जायेगा.
//राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए बैठक 9 को
जामा . राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 को प्रभावी बनाने को लेकर सभी बीएलओ की बैठक 9 अप्रैल को होगी. इसकी जानकारी बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने दी. बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए आर्थिक व जाति आधारित जनगणना 2011 को आधार बनाया जा रहा है. इसमें राशन कार्ड के […]
