ओके... /'/रकैम्पस//निजी स्कूलों द्वारा मनमाने फीस के खिलाफ एबीवीपी करेगा आंदोलन

प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निजी व मिशनरी विद्यालयों द्वारा लिये जा रहे मनमाने फीस व आगे के कार्यक्रमों की चर्चा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि फीस में कटौती नहीं की जाती है तो परिषद द्वारा उग्र आंदोलन […]

प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निजी व मिशनरी विद्यालयों द्वारा लिये जा रहे मनमाने फीस व आगे के कार्यक्रमों की चर्चा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि फीस में कटौती नहीं की जाती है तो परिषद द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त से मिलने तथा ज्ञापन सौंपने की योजना बनायी गयी. कार्यकर्ताओं को बताया गया कि परिषद् कार्यालय में आठ अप्रैल को जिला समीक्षा बैठक व 12 को विश्वविद्यालय इकाई की समीक्षा होगी. वहीं 18, 19 व 20 अप्रैल को बोकारो में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार, प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी, रोनित कुमार, अभिषेक सोनू, मो सैफउद्दीन, विश्वजीत, लखीराम मंडल, गोल्डेन, मोहन, राजेश, प्रदीप, जगदीश, विजय, अजय आदि मौजूद थे. ………………………….6 दुमका 5 अथवा 6——————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >