दुमका . कुलाधिपति सह राज्यपाल द्वारा रांची में 13 अप्रैल को बुलाये गये कुलपति के सम्मेलन को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय भी तैयारी में जुटा हुआ है. एजेंडे के अनुरूप ब्योरे को सूचीबद्ध किया जा रहा है. सोमवार को विश्वविद्यालय में अवकाश था, लेकिन प्रति कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा के साथ-साथ कुलसचिव डॉ प्रसून्न कुमार घोष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिन्हा, विकास पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार सोरेन एवं सहायक कुलसचिव राजकुमार झा पहुंचे हुए थे. इन पदाधिकारियों ने उक्त सम्मेलन को लेकर आवश्यक जानकारी को एजेंडे के अनुरुप तैयार किया. ————————–फोटो-6-दुमका-कैम्पस-1पदाधिकारियों के साथ बैठकर विचार विमर्श करते प्रोवीसी.—————————आज खुलेगा विश्वविद्यालयदुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय गुड फ्राईडे और ईस्टर जैसे पर्व के बाद मंगलवार को खुल जायेगा. विश्वविद्यालय में 2 अप्रैल से छुट्टी थी. वहीं पीजी सेंटर और एसपी कॉलेज भी कल से खुल जायेंगे और कक्षायें निर्धारित समय पर होंगी.—————————-आज तय होगा केंद्राधीक्षकों के नामदुमका . सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय 10 अप्रैल से शुरु होने वाले स्नातक खंड 2 सत्र 2014 की परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केंद्रों में केंद्राधीक्षक नियुक्त करेगा. ये केंद्राधीक्षक उक्त संस्थान से बाहर के होंगे. कंेंद्राधीक्षकों की सूची पर मंगलवार को मुहर लग सकती है.
कैम्पस// रांची में होनेवाले कान्फ्रेंस की तैयारी में जुटे अधिकारी
दुमका . कुलाधिपति सह राज्यपाल द्वारा रांची में 13 अप्रैल को बुलाये गये कुलपति के सम्मेलन को लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय भी तैयारी में जुटा हुआ है. एजेंडे के अनुरूप ब्योरे को सूचीबद्ध किया जा रहा है. सोमवार को विश्वविद्यालय में अवकाश था, लेकिन प्रति कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा के साथ-साथ कुलसचिव डॉ प्रसून्न […]
