दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका हत्यारे ने बेरहमी से मृतका के सीने पर किये थे कई वार नहीं हो सकी शव की पहचानकड़हलबिल नीमटोला के पलाश के जंगल से बरामद हुआ शव बीती रात वारदात को अंजाम दिये जाने की जतायी जा रही आशंकाप्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर से सटे कड़हलबिल नीम टोला में पलाश के जंगल से दुमका नगर थाना पुलिस ने 33 वर्षीय एक आदिवासी युवती का शव बरामद किया है. उसकी हत्या बेरहमी से की गयी थी. शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद की गयी. युवती के सीने पर चाकू के वार के कई निशान मिले. युवती की हत्या की खबर पाकर दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है. देर शाम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कहीं और की हत्या, लाश को फेंकाघटनास्थल पर खून का धब्बा नहीं मिलने से यह शक जाहिर किया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और की गयी होगी और उसकी लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से इस सुनसान जगह पर फेंक दिया गया होगा. युवती का गला दबाने से उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में खुलासा हो पायेगा. पुलिस का मानना है कि वारदात को बीती रात को अंजाम दिया गया है.————————-फोटो5-दुमका-हत्या————————–छानबीन में जुटी नगर थाना की पुलिस.
पेज-3// युवती का अर्द्धनग अवस्था में शव बरामद
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका हत्यारे ने बेरहमी से मृतका के सीने पर किये थे कई वार नहीं हो सकी शव की पहचानकड़हलबिल नीमटोला के पलाश के जंगल से बरामद हुआ शव बीती रात वारदात को अंजाम दिये जाने की जतायी जा रही आशंकाप्रतिनिधि, दुमका कोर्टशहर से सटे कड़हलबिल नीम टोला में पलाश के […]
