सीसीएस का धरना प्रदर्शन आज

दुमका. छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक जन पुस्तकालय में रविवार को राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उपस्थित अभिभावक सह कार्यकर्ताओं ने निजी विद्यालयों की मनमानी पर विस्तार से प्रकाश डाला और मनमाने रवैये के खिलाफ 6 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. श्री मिश्रा ने […]

दुमका. छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक जन पुस्तकालय में रविवार को राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उपस्थित अभिभावक सह कार्यकर्ताओं ने निजी विद्यालयों की मनमानी पर विस्तार से प्रकाश डाला और मनमाने रवैये के खिलाफ 6 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. श्री मिश्रा ने छात्र हित में आयोजित होने वाले इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है. मौके पर उदयकांत पांडेय, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य आनंद कुमार झा, सचिव बबलू मंडल, कोष प्रमुख अरबिंद केशरी, नगर सह सचिव राहुल कुमार गुप्ता, वसीम अख्तर, मृत्युंजय आनंद, रोहित कुमार जोशी, अमन राजपाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >